VISITORS

0 1 4 9 3 4

June 29, 2026 4:23 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 4:23 pm

रतलाम : बंदूक दुकान में रखा था बारूद

शब्द अग्नि न्यूज़ । रतलाम। जिले के चांदनी चौक क्षेत्र में बंदूक दुकान पर हुए धमाके की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुकान में विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ बारूद रखा था। दुकान संचालक की मौत के पहले ही पुलिस ने संचालक पर लापरवाही का केस भी दर्ज कर लिया। यहां तक दुकान के अंदर तराजू व बाट भी रखे मिले है। ब्लास्ट के बाद धुए का जो गुबार उठा वह भी पोटेशियम का ही है । माणकचौक थाना पुलिस ने धमाके में घायल ग्राहक संदीप पाटीदार निवासी मांडोत • तीतरी के बयान लिए । बयान के आधार पर दुकान संचालक यूसुफ अली (58) पिता ईशाक अली निवासी सुनार बावड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने 27 जनवरी की शाम धारा 288 बीएनएस के तहत दुकान संचालक पर लापरवाही का केस दर्ज किया। इसी रात उनकी मौत हो गई। बुधवार रात करीब 9 बजे उनके शव को जैन स्कूल के पीछे बोहरा कब्रिस्तान में दफनाया। अब पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच करेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर