VISITORS

0 1 4 9 9 7

June 30, 2026 12:28 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 12:28 pm

इंदौर : सज्जन वर्मा बोले- कैलाश भेरू हो गया

विजयवर्गीय बोले- यदि पिता पीडब्लूडी मिनिस्टर हो कपड़े दिलाने ठेकेदार ले जाए तो कैसा चरित्र निर्माण 
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। वैष्णव विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में बच्चों के चरित्र निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने ऐसा उदाहरण दिया, जिस पर सियासी हल्कों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि केवल अच्छी शिक्षा नीति बना लेने से बच्चों का चरित्र निर्माण नहीं हो सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “अगर घर का वातावरण ऐसा है कि पिता पीडब्ल्यूडी मंत्री और ठेकेदार बच्चे को कपड़े दिलाने ले जाए तो फिर चरित्र निर्माण कैसे होगा?” उनके इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई। मंत्री के बयान पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पीडब्ल्यूडी विभाग संभाल चुके सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, “कैलाश भेरू हो गया है। बाप मिल मजदूर था और बेटा विदेश में पढ़ा। इनका चरित्र कैसा होगा?” वर्मा के इस बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच क्यानबाजी तेज हो गई है। गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय पहले भी कई विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। वे 10 दिन के अवकाश पर गए थे, जिसमें उन्होंने पारिवारिक सदस्य के निधन का हवाला दिया था। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की थी। अब वे फिर सक्रिय हो गए हैं और गुरुवार को एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर बैठक भी ली।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर