VISITORS

0 1 4 8 1 5

June 28, 2026 8:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:58 am

मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट ने किया सुसाइड

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। सोमवार को एक मेडिकल छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के बी-ब्लॉक की है। उसकी उम्र 25 वर्ष ताई जा रही है।
अंतरिक्ष का रूम पार्टनर हर्ष कौशिक शाम करीब 5:30 बजे हॉस्टल पहुंचा। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हर्ष ने दोस्तों की मदद से दरवाजा धक्का देकर खुलवाया। अंदर अंतरिक्ष फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसकी मौतn काफी पहले हो चुकी थी । हर्ष के अनुसार, अंतरिक्ष पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था । अंतरिक्ष 2025 बैच का प्रथम वर्ष का एमबीबीएस छात्र था और ग्वालियर का रहने वाला था। कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, वह सोमवार को कॉलेज नहीं आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह हॉस्टल के ब्लॉक-बी की चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 43 में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हॉस्टल प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया है। और किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी। संयोगिता के थाना टीआई तुषार सिंह ने बताया कि एमजीएम के बॉयस हॉस्टल में ग्वालियर के रहने वाले एक छात्र ने फांसी लगा ली। कॉलेज से लौटे छात्र ने उसका दरवाजा नॉक किया तक घटना का पता चला है। रूममेट का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। मामले की जांच की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर