VISITORS

0 1 9 4 3 4

August 22, 2026 11:31 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सतना : सलाखों के पीछे गूंज रही ‘जेलवाणी’

शव्द अग्नि न्यूज़ । सतना। अक्सर जेल का नाम सुनते ही ऊंची दीवारें, उदासी और सन्नाटे की तस्वीर उभरती है, लेकिन मध्य प्रदेश की सतना सेंट्रल जेल की फिजा इन दिनों बदली बदली है। यहां अब सुबह की शुरुआत किसी सायरन से नहीं, बल्कि मधुर भजनों और ज्ञानवर्धक बातों से होती है। जेल प्रबंधन ने बंदियों को मानसिक तनाव से दूर रखने और उनके जीवन में सुधार लाने के लिए जेलवाणी नाम से एक अनूठी पहल शुरू की है, जो अब कैदियों के सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। जेल के हर बैरक में स्पीकर लगाए गए हैं। ‘जेलवाणी’ के माध्यम से कैदियों को भजन-कीर्तन, मोटिवेशनल गाने और ज्ञानवर्धक कहानियां सुनाई जाती हैं। इससे बंदियों का न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि उन्हें मानसिक शांति भी मिलती है। जेल के अंदर होने वाले किसी भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी इसी सिस्टम के जरिए हर बैरक तक पहुंचता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर