VISITORS

0 1 9 4 3 4

August 22, 2026 11:34 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन सम्पन्न

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय परिसर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता की । इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्राओं को परिवहन नियम तथा लर्निंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित शिविर का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर