VISITORS

0 0 7 5 4 6

May 15, 2026 6:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:31 pm

अकेले ही बीजेपी से टक्कर लेगी तृणमूल कांग्रेस 

शब्द अग्नि न्यूज़ । कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी अभी दिल्ली दौरे पर हैं। उनकी इस घोषणा के बाद बंगाल में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है। संभावना जताई जा रही है कि अब कांग्रेस अपने पुराने गठबंधन वाम दलों के साथ बंगाल में चुनाव लड़ सकती है। बंगाल में अभी बीजेपी मुख्य विपक्षी दल है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी राज्य में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। टीएमसी चौथी बार राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी। अभी तक पिछले तीन चुनावों में टीएमसी ने लगातार अपनी सीटों की संख्या बढ़ाई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर