VISITORS

0 1 5 4 1 1

July 5, 2026 11:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 11:03 am

सात समंदर पार से सिंगरौली आई दुल्हन

शब्द अग्नि न्यूज़ । सिंगरौली। सिंगरौली के पंचखोरा रोड पर गुरुवार को एक ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फ्रांस से आई दुल्हन शार्लोट ओलानियां ने भारतीय युवक संदीप कुमार सिंह के साथ हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह रचाया । इस अनोखे मिलन को देखने के लिए शहरवासियों में भारी उत्सुकता देखी गई। सिंगरौली निवासी संदीप कुमार सिंह वर्तमान में बेल्जियम में नौकरी कर रहे हैं। वहीं उनकी मुलाकात फ्रांस के ओलां शहर की रहने वाली शार्लोट से हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लगभग दो साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का फैसला किया। संदीप शुरू से ही चाहते थे कि उनका विवाह उनकी अपनी संस्कृति और परंपराओं के अनुसार हो, जिसे शार्लोट ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर