VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 3:30 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कोचिंग टीचर ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कोचिंग संचालक ने 10वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ की है। डेली कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर अन्नपूर्णा पुलिस ने कैटेलाइजर कोचिंग संस्थान के टीचर आदेश जोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कोचिंग गई थी। कुछ कागजात न होने के कारण पहली मंजिल पर बने क्लासरूम में बैग रखकर नीचे आई। इसी दौरान आदेश ने इशारे से अपने पास बुलाकर बैठने को कहा। बाद में आदेश पैसेज एरिया में चला गया। वहां बुलाकर छात्रा से किस करने की बात कही। छात्रा का हाथ पकड़कर उसे केबिन में ले गया, जबरन अपनी ओर खींचने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर ऊपर सीनियर टीचर के पास पहुंची। उसे पूरी घटना बताई। छात्रा का आरोप है कि सीनियर टीचर ने मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद जब छात्रा बैग उठाने गई, तो आदेश फिर उसके पास आया। उसके बैग से परफ्यूम निकालकर अपने कपड़ों पर लगा लिया। घबराई छात्रा वहां से भागकर घर पहुंची। परिजन को घटना के बारे में बताया। परिजन कोचिंग पहुंचे और आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। पुलिस को फोन किया। एफआरवी 112 की टीम ने टीचर को थाने पहुंचाया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर