VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 3:27 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

12वीं बोर्ड : पहले दिन 13 प्रकरण बने

शब्द अग्नि न्यूज़ ।भोपाल। मध्यप्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। इस दौरान प्रदेश में 13 नकल के मामले दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा 7 केस भोपाल और 6 केस ग्वालियर से सामने आए हैं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर केस ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रदेश के कुल 3604 परीक्षा केंद्रों पर हुई | जिसमें लगभग 61,2609 स्टूडेंट्स शामिल हुए। बता दें, इस वर्ष नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की गई है। भोपाल के 104 सेंटर पर 2600 के करीब स्टूडेंट ने मंगलवार को एग्जाम दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर