VISITORS

0 1 8 9 9 2

August 15, 2026 3:44 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

किन्नरों का हंगामा, बजरंगदल की जांच की मांग

शब्द अग्नि न्यूज़ ।  भोपाल। कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को किन्नरों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सुरैया गुरु उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाह रही है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जांच की मांग की है। पदाधिकारी भी किन्नरों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे थे। इधर, सुरैया गुरु ने कहा कि यह सिर्फ गद्दी और इलाके की लड़ाई है। धर्म परिवर्तन की बात गलत है। कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में किन्नरों ने आरोप लगाया कि भोपाल में सुरैया हाजी वर्षों से अपने हिंदू किन्नर शिष्यों को जोर जबरदस्ती इस्लाम ग्रहण करवा रही है। वह इन्हें मारना-पीटना, धमकाना, गोमांस खाने और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गलत काम करने पर मजबूर करती है। इन्होंने पूरे देश में ‘किन्नर जिहाद’ चला रखा है। हिंदू किन्नरों को जान माल का खतरा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर