VISITORS

0 1 0 5 4 4

June 10, 2026 7:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 7:00 am

महू इन्फेंट्री के कम्प्यूटर ऑपरेटर की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। एमजी रोड इलाके में मंगलवार को महू के इन्फेंट्री के कम्प्यूटर ऑपरेटर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह नंदलाल पुरा इलाके में बच्चों के लिए कच्चे फिंगर खरीद रहे थे। इसी दौरान गश खाकर गिर गए।
पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार करीब साढ़े तीन बजे की है। अतीफ(52)पुत्र वाहिद निवासी नयापुरा नंदलालपुरा राहुल जैन की सेहत पापड़ दुकान से फिंगर खरीद रहे थे। इस दौरान वह गश खाकर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने डॉयल 112 पर सूचना की। पुलिस अपनी गाड़ी से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में परिवार को सूचना दी है। बुधवार को अतिफ का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वह महू इन्फेंट्री में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। उनके परिवार दो बेटे एक बेटी है। वहीं, बाणगंगा इलाके में राकेश लिंगा ( 50 ) ने सोमवार को जहर खा लिया था। उसे उपचार के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी मौत हो गई। राकेश सिक्योरिटी इंजार्च का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटे है। जिसमें बड़ा बेटा भोपाल में 12 की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को उसका पेपर था, लेकिन पिता की मौत के बाद उसे इंदौर आना पड़ा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर