VISITORS

0 1 8 9 9 1

August 15, 2026 2:39 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बस की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया टोल के पास सोमवार रात चार्टर्ड बस की टक्कर से एमआईजी निवासी संतोष कुशवाह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कपूरीबाई गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देवास से इंदौर लौट रहे दंपति की एक्टिवा को बस क्रमांक MP13-P7-290 ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और संतोष के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस व चालक को थाने ले गई। घायल कपूरीबाई का अरविंदो अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक के भाई अंकित ने बताया कि परिवार शादी समारोह से लौट रहा था और वह अलग वाहन से पीछे चल रहे थे। बस ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर संतोष की एक्टिवा को टक्कर मार दी। संतोष निजी कार्य करते थे और उनके दो बच्चे हैं।
एबी रोड पर हुए एक अन्य हादसे में खरगोन जिले के ग्राम बकानेर निवासी किसान बाबूलाल कटारे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह अपनी छोटी बेटी का रिश्ता लेकर भैसलाय गांव आए थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबूलाल खेती करते थे और उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर