VISITORS

0 0 7 1 8 0

March 31, 2026 2:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 2:49 am

सत्य साईं स्कूल में एडमिशन के नाम पर ठगी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | एमआईजी थाना पुलिस ने बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके दो बच्चों का सत्यसांई स्कूल में दाखिला कराने का झांसा देकर पैसे ठग लिए ।
पुलिस के मुताबिक श्रीनाथ रेसिडेंसी निवासी अंशु पाटकर की शिकायत पर करुणा मंडलोई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अंशु ने बताया कि
दोनों बच्चों के एडमिशन के लिए आरोपी ने करीब एक लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए, लेकिन न तो दाखिला कराया और न ही पैसे लौटाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेटा और एक बेटी है, जो फिलहाल निजी स्कूल में पढ़ते हैं। वह दोनों का एडमिशन विजयनगर स्थित सत्यसांई स्कूल में कराना चाहती थी। मई 2023 में एक परिचित के जरिए उसकी मुलाकात करूणा से हुई, जिसने स्कूल में पहचान होने का दावा करते हुए डेढ़ लाख रुपए में एडमिशन कराने
की बात कही और पहले एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पहले साल आरोपी ने सीट न मिलने का बहाना बनाया और अगले साल एडमिशन कराने का आश्वासन दिया, लेकिन दूसरे साल भी दाखिला नहीं कराया और अतिरिक्त रकम की मांग करने लगी। जब अंशु ने पहले दिए पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की, जिस पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर