VISITORS

0 0 7 1 8 0

March 31, 2026 2:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 2:46 am

रेलवे ट्रैक किनारे मजदूर का शव मिला

गला रेतकर की गई हत्या
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मजदूर का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर अन्य चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस लूट और आपसी विवाद के एंगल से जांच कर रही है। वहीं परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सुबह करीब 8 बजे एमआर-4 रेलवे पटरी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान खोजराम पुत्र लखन नारगे निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में की है । वह पोलोग्राउंड क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार खोजराम नारगे दिन और रात दोनों शिफ्ट में काम करता था। बुधवार रात वह अपने कमरे पर नहीं पहुंचा था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस मृतक के साथियों और फैक्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को पकड़ा
इंदौर। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जबकि दूसरा ब्राउन शुगर मामले में फरार चल रहा था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे पूछताछ की जा रही है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम लोखंडे पुल पहुंची। वहां एक गार्डन के पास नीले रंग की दोपहिया वाहन पर खड़ा एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम कासिम खान निवासी एमआईजी कॉलोनी, इंदौर बताया। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी की सीट के नीचे से 12.59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से ड्रग्स, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और आठवीं तक पढ़ा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर