VISITORS

0 1 8 9 8 9

August 15, 2026 12:07 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

119 राजस्व निरीक्षक बने नायब तहसीलदार,

नए जिलों में मिली पोस्टिंग

शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। मध्यप्रदेश के 119 राजस्व निरीक्षक (आरआई) प्रभारी नायब तहसीलदार बनाए गए हैं। इनकी नए जिलों में पोस्टिंग की गई है। विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंडादेश यदि पेंडिंग हैं तो राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं मिलेगा। राजस्व विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सभी को तत्काल प्रभार से पोस्टिंग वाले जिलों में आमद देने को कहा गया है। राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी नायब तहसीलदार बनाए जाने को लेकर नियमों का हवाला भी दिया गया है। आदेश में बताया गया कि यदि राजस्व न्यायालयीन कार्य के लिए अधिकारियों के स्थानांतरण की जरूरत होती है तो विभाग द्वारा निर्धारित स्थानांतरण नीति 2005 समाप्त होने के बाद भी एक बार ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर