VISITORS

0 1 4 9 2 4

June 29, 2026 2:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 2:32 pm

यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने वालों पर केस दर्ज

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। नर्सी मूंजी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ के मामले में गांधी नगर पुलिस ने बजरंग दल के चार कार्यकर्ताओं सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ये लोग 12 फरवरी को यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में जबरिया घुस गए थे और उसे अश्लील बताते हुए हंगामा किया था। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई थी।
हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। यूनिवर्सिटी ने अपना पक्ष भी रखा, लेकिन आरोपी कार्यक्रम बंद कराने पर अड़े रहे, आखिर कार्यक्रम रोक दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए जिनकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
डीसीपी जोन 1 कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि 12 फरवरी को निम्स यूनिवर्सिटी में हंगामा हुआ था। जिसमें कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता डंडे ओर पाइप लेकर अंदर घुसे थे। उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट की। वही कैंपस के कांच फोड़ दिए थे। इस मामले
में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आवेदन दिया गया था। जिसकी जांच के बाद बुधवार को गांधी नगर पुलिस ने तोड़फोड़, बलवा, जबरन घुसने और मारपीट की धाराओं में बजरंग दल के 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर की है। यूनिवर्सिटी में वेलेंटाइन पर एक दिन का प्रोग्राम हुआ था। जिसमें एक दो कांउटर लगाए गए थे। कैंपस के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था जब यहां बजरंगी घुसे तो उन्होने स्टूडेंट से अभद्रता की। हंगामा किया। इसकी आवाज सुनकर कॉलेज के स्टाफ मेंबर वहां पहुंचे और उनके साथ भी अभद्रता की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर