VISITORS

0 0 6 7 2 6

March 6, 2026 6:39 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 6:39 am

बिजलपुर में तैयार हुआ आधुनिक खेल मैदान

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कई वर्षों बाद बिजलपुर में एक आधुनिक खेल मैदान की सौगात खेल प्रेमियों को मिली है। यहां तैयार हुआ आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक और हॉकी एस्ट्रो टर्फ आने वाले समय में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने में कारगर साबित होगा। इसे बनने में 10 वर्षों से लंबित स्पोट्र्स सेंटर का सपना अब हकीकत में बदल गया है। 14 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे इस स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स की योजना खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने एक दशक पहले बनाई थी। जमीन तो विभाग को समय पर मिल गई, लेकिन बजट मंजूर नहीं होने के कारण मैदान का प्रोजेक्ट लंबे समय तक कागजों में ही सीमित रहा। वर्ष 2023 में बजट मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ी और अब यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कॉम्प्लेक्स में लाल रंग का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और आधुनिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ तैयार हो चुका है। मार्च माह से यहां खेल गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। परिसर में इंडोर हॉल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जबकि भविष्य में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट विकसित करने की योजना है। इसके निर्माण पर 34 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जल्दी ही यहां खेल संस्थान अपनी गतिविधियां शुरू करेंगे। लोकार्पण के बाद इसे खोला जाएगा। पश्चिमी क्षेत्र में दशहरा मैदान के बाद बिजलपुर में यह दूसरा बड़ा मैदान बनाया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर