VISITORS

0 0 6 7 5 3

March 7, 2026 7:45 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 7:45 pm

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की दौड़ में संजू शामिल,

विश्वकप में भारत का दबदबा, ICC ने जारी की लिस्ट
शब्द अग्नि न्यूज़ । अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए आठ खिलाड़ियों को नामित किया है। इस सूची में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी शामिल है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा है और फाइनल तक के सफर में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आया है। सैमसन ने दिखाया दम सैमसन ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिलने के बाद जब टीम में जगह बनाई तो अपने बल्ले से धमाका कर दिया।\

उन्होंने लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज की। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में सैमसन ने 50 गेंदों में 97 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। अब तक सैमसन ने टूर्नामेंट में खेले चार मैचों में 232 रन बनाए हैं। उनका औसत 77.33 और स्ट्राइक रेट 201.73 का रहा है, जो उनके आक्रामक और मैच जिताऊ प्रदर्शन को दर्शाता है।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की दौड़ में ये खिलाड़ी भी शामिल
इस पुरस्कार की दौड़ में सैमसन के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और कप्तान एडेन मार्करम, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र, विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट और अमेरिका के गेंदबाज शैडली वान स्कालविक शामिल हैं।
पाकिस्तान के फरहान ने टूर्नामेंट में छह पारियों में 383 रन बनाकर एक ही टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, इंग्लैंड के विल जैक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मैचों में 226 रन और नौ विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एनगिडी ने सात मैचों में 12 विकेट लेकर अपनी टीम की गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी, जबकि कप्तान मार्करम ने आठ मैचों में 286 रन बनाए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 128 रन और 11 विकेट लिए हैं। हालांकि, अमेरिका की टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन तेज गेंदबाज स्कालविक ने सिर्फ चार मैचों में 13 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया। वहीं न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट ने आठ मैचों में 274 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
लगातार दूसरे खिताब पर भारत की नजरें
भारतीय टीम कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया ने 2007 में खेला गया पहला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में खेले गए पिछले विश्व कप में भी टीम इंडिया चैंपियन रही थी। अगर • भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने में सफल रहती है, तो लगातार 2 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन सकती है। न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर