VISITORS

0 0 8 1 5 9

May 30, 2026 3:12 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 30, 2026 3:12 am

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस जागरूकता कार्यक्रम

 जिला चिकित्सालय सीहोर सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, पीजी कॉलेज सीहोर, जिला चिकित्सालय सीहोर एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता ममतेश राठौर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों एवं युवतियों को माहवारी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। परामर्शदाता द्वारा बताया गया कि माहवारी महिलाओं एवं किशोरियों के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर करना आवश्यक है।

मुश्किल दिनों में स्वच्छता रखे 

किशोरियों को माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, समय-समय पर सेनेटरी पैड बदलने, स्वच्छ कपड़े के सुरक्षित उपयोग, हाथों की सफाई एवं उपयोग किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। साथ ही संक्रमण एवं एनीमिया से बचाव हेतु संतुलित एवं आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी गई।

आवश्यकता पड़ने पर जॉच जरुर कराए 

कार्यक्रम में किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड (IFA) गोली सेवन, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य संस्थान से परामर्श लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त माहवारी के दौरान मानसिक तनाव, कमजोरी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

अंत में किशोरियों को संदेश दिया गया कि माहवारी को लेकर किसी प्रकार का संकोच न रखें तथा आवश्यकता होने पर उमंग क्लीनिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क कर उचित परामर्श एवं सेवाओं का लाभ लें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर