जिला स्तरीय जागृति योजना 2025 के तहत पोक्सो अधिनियम के संवेदीकरण के तहत स्टेकहोल्डर वर्कशॉप का आयोजन
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर । जिला पंचायत सभागृह में युवा विकास मंडल एवं जिला पुलिस सीहोर द्वारा संयुक्त रूप में जिला स्तरीय जागृति योजना 2025 के तहत पोक्सो अधिनियम के संवेदीकरण के तहत स्टेकहोल्डर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, महिला बाल एवं विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति, वन स्टाप सेंटर, श्रम विभाग से प्रतिभागियों में भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव माननीय न्यायाधीश श्री मति स्वप्नश्री सिंह मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृजना यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा शर्मा महिला सुरक्षा शाखा के हाथों से द्वीप प्रचलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
युवा विकास मंडल संस्था के सीईओ राजेंद्र सिंह मेवाड़ा जी द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य को बताते हुए सभी विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी को आपस मे एक साथ मिलकर समन्वय कर कैसे काम कर सकते हैं ताकि समाज में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाले हिंसा एवं लैंगिक उत्पीड़न पर रोकथाम किया जा सके। इसके बाद जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने भी अपने विभाग से होने वाले मदद के बारे में जानकारी दी गई ताकि वह जिला एवं ग्रामीण स्तर पर किस प्रकार सभी संस्था व पुलिस विभाग को सपोर्ट कर आपस मे मदद कर पाए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा कानूनी जानकारी से सभी को अवगत कराया गया ।
इसी प्रकार कार्यशाला के सत्र अनुसार उप पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा शर्मा जी द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में प्रतिभागियो को विस्तार से जानकारी दी जाकर सभी के सवालों का समाधान किया गया एवं एजाज खान जी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सत्र लिया गया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य जानकारी दी गई। साइबर सेल सीहोर द्वारा श्री सुशील कुमार साल्वे जी द्वारा साइबर अपराध एवं सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार तोमर जी द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाएं एवं स्कूल में चलने वाले विषय के बारे में अवगत कराया इसी के साथ नीलम जी द्वारा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया गया।
Author: Shabd Agni
.