VISITORS

0 0 9 1 2 7

June 4, 2026 12:52 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 4, 2026 12:52 am

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली संपन्न

शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खंडवा / “मेरा युवा भारत” खंडवा द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली आयोजित की गई। जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि उनकी टीम के नेतृत्व में “साइकिल की ओर बढ़ेगा खंडवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ेगा खंडवा”की थीम पर खंडवा साइकिल क्लब के संचालक श्री आलोक सेठी एवं उनकी टीम के से सहयोग यह आयोजन किया। साइकिल रैली का शुभारंभ श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से हुआ। इस अवसर पर श्री आलोक सेठी, श्रीमती हेमलता पालीवाल एवं जिला खेल अधिकारी श्री रूप सिंह कलेश सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
लगभग 3 किलोमीटर की यह जागरूकता साइकिल रैली गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से रवाना होकर जेल रोड, माता चौक, इंदिरा चौक एवं टैगोर पार्क होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। रैली में युवाओं, विद्यार्थियों एवं साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का संदेश दिया। इस अवसर पर खंडवा के प्रसिद्ध साइक्लिंग आइकन श्री आलोक सेठी ने युवाओं को नियमित साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सतत जीवन का माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए ईंधन की खपत कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा फिट इंडिया के संदेश से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने साइकिल के उपयोग को प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं ऊर्जा संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताया। रैली के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को “माय भारत” द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर