VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:37 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ग्रामीणों ने पहाड़ का सीना चिर कर बनाया रास्ता

40 परिवारों  सहित पुरा गाँव खुद गेती फावड़े लेकर बना दशरथ मांझी 

शब्द अग्नि /बड़वानी

बिहार के दशरथ माझी ने अकेले पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था। बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड के खोड़ी पलास फलिया में अब घर-घर से दशरथ माझी निकल आए हैं। सरकार से वर्षों तक सड़क की मांग करने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो बड़वानी जिले के एक दूरस्थ आदिवासी फलिए के लोगों ने खुद ही सड़क बनाने का बीड़ा उठा लिया। गर्भवती महिलाओं, बीमारों और बुजुर्गों को वर्षों तक झोली और खाट के सहारे ऊबड़-खाबड़ रास्तों से अस्पताल और मुख्य सड़क तक पहुंचाना उनकी मजबूरी थी। अब ग्रामीण फावड़े, गैंती और अपने सीमित संसाधनों के सहारे पहाड़ और जंगल के बीच सड़क निर्माण में जुट गए हैं। दशरत मांझी की तरह ही  जिले के खोड़ी पलास फलिया में सामूहिक प्रयास चंदा जुटाया, गेंती-फावड़े उठाए और बना डाली सड़क जेसीबी किराए पर लेकर बनाई आधा किलोमीटर सड़क  फर्क  सिर्फ इतना है कि यहां एक व्यक्ति नहीं, पूरा गांव हो दशरथ मांझी बन गया ।।ग्रामीणों ने हाल ही में 14 वर्षीय सखाराम की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बीमारी के दौरान उसे झोली में लिटाकर एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा था, क्योंकि गांव तक कोई सड़क नहीं है ग्राम पंचायत उबादगढ़ के इस आदिवासी फलिया में करीब 250 लोग और 40 परिवार रहते हैं।

प्रशासन की बेरुखी, जनप्रतिनिधियों के झूठे वादे

यहां तक पहुंचने के लिए अभी तक सड़क नहीं बन सकी थी। ग्रामीण वर्षों से पंचायत, जनपद पंचायत, जिला प्रशासन के कार्यालयों के साथ ही जनसुनवाई में सड़क निर्माण की मांग करते रहे। आवेदन दिए, अधिकारियों से मिले और जनप्रतिनिधियों को अपनी परेशानी बताई, लेकिन हर बार आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। चुनाव के समय सड़क बनाने के वादे जरूर किए गए, मगर चुनाव खत्म होते ही वे भी खत्म हो गए।

10-10 हजार रुपए किए इकट्ठे

उबादगढ़ ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले खोड़ी पलास फलिया के ग्रामीणों ने ख़राब सड़क और अधूरे सरकारी वादों से तंग आकर सामूहिक रूप से करीब 10-10 हजार रुपये का योगदान दिया। इस राशि से जेसीबी मशीन किराए पर लेकर उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। महज एक सप्ताह में ग्रामीण करीब एक किलोमीटर सड़क तैयार कर चुके हैं और अब आगे का मार्ग बनाने के लिए फिर से चंदा जुटाने की तैयारी कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर