VISITORS

0 1 1 7 0 0

June 13, 2026 1:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 13, 2026 1:37 am

सायोनी घोष : कमल की ओर बढ़ते कदम

सियासत की नई स्क्रिप्ट, कमल खिलेगा या सस्पेंस चलेगा  

शब्द अग्नि / यासिर पठान

कोलकाता। बंगाल चुनाव में ममता की करारी हार के बाद उनकी पार्टी के नेताओं में राजनीतिक भविष्य को लेकर शंका पैदा होती दिख रही है इसी कारण कई विधायक सांसद भाजपा का रुख करते नजर आ रहे है इसी बीच एक ओर नेता के कदम कमल की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे है तृणमूल कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच सायोनी घोष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा यह है कि दीदी की टीम की कभी प्रमुख खिलाड़ी रहीं सायोनी अब नए राजनीतिक मंच की तलाश में हैं। राजनीतिक गलियारों में भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक मजबूरी या भाजपा का डर

कल तक जो नेता भाजपा पर सबसे तीखे राजनीतिक तीर चला रहे थे, आज उन्हीं के बारे में लोग पूछ रहे हैं—”कमल की ओर कदम बढ़ रहे हैं क्या?” सियासत में मौसम और समीकरण कब बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना वैसे भी मुश्किल है। यह कहना मुश्किल है कि तृणमूल के नेता राजनीतिक मजबूरी  के चलते भाजपा में जा रहे है या फिर उन्हें भाजपा की निपटाओ शैली से डर लग रहा है ?

पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

फिलहाल सायोनी घोष का राजनीतिक भविष्य “जल्द खुलासा होगा” वाले ट्रेलर की तरह बना हुआ है उनका मामला पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त वाला है । दर्शक इंतजार में हैं, नेता खामोश हैं और अटकलें पूरी रफ्तार से दौड़ रही हैं। अब देखना यह है कि अगला दृश्य तृणमूल में रहता है या कमल के फूल के साथ नई पारी शुरू होती है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर