VISITORS

0 1 1 7 0 0

June 13, 2026 1:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 13, 2026 1:37 am

आवास योजना के तहत, मिली प्रथम किस्त,

 स्वीकृति पत्र वितरित

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। नगर पालिका नगर परिषद अशोकनगर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वीकृत 98 आवास हितग्राहियों को प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि प्रदान करते हुए स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने हितग्राहियों से समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान, वरिष्ठ पार्षद श्री महेंद्र भारद्वाज, डॉ. जयमंडल यादव, विपिन शिवहरे, गोपाल ओझा, मनीष धुरेंटे , राजकुमार यादव, संजीव जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर