VISITORS

0 1 2 1 0 1

June 14, 2026 6:22 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 6:22 pm

बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का जलवा

कॉकटेल 2′ और ‘धमाल 4’ को लेकर बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता

शब्द अग्नि / मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों बड़े बजट की सीक्वल फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा का माहौल है। आगामी फिल्म कॉकटेल 2′ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। खास बात यह है कि अभिनेत्री कृति सेनन के करियर में यह पहली ‘A’ सर्टिफाइड फिल्म होगी, जबकि रश्मिका मंदाना की यह दूसरी ऐसी फिल्म है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

उधर अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म धमाल 4′ को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने स्वीकार किया कि लंबे करियर के बावजूद नई फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें आज भी दबाव और उत्सुकता महसूस होती है।

बॉलीवुड के गलियारों में एक और बड़ी चर्चा ‘डॉन 3’ को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए कई बड़े सितारे सक्रिय हुए हैं। उद्योग जगत में इस मामले को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं।

आने वाले हफ्तों में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की दस्तक होने वाली है। ‘कॉकटेल 2’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों से फिल्म उद्योग को बड़ी उम्मीदें हैं।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर