VISITORS

0 1 2 2 9 1

June 15, 2026 8:56 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 8:56 pm

वार्ड 18 में टैंकरों से हुआ जल वितरण

पार्षद सोनाली परमार के आग्रह पर महापौर ने भेजे टैंकर, घर-घर पहुंचाया पानी

शब्द अग्नि / इंदौर । भीषण गर्मी और जल संकट के बीच वार्ड क्रमांक 18 के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से टैंकरों के माध्यम से जल वितरण किया गया। “जल ही जीवन है” की भावना को सार्थक करते हुए शिव नगर, भवानी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक पानी पहुंचाया गया।

घर-घर पहुंचाया पानी

विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व तथा महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पार्षद सोनाली परमार के मार्गदर्शन में शिव नगर क्षेत्र में 9 पानी के टैंकर भेजे गए। टैंकरों के माध्यम से घर-घर पहुंचकर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराया गया। इस दौरान कई परिवारों के घरों की पानी की टंकियां एवं घरेलू उपयोग के बर्तन भी भरवाए गए, जिससे रहवासियों ने राहत महसूस की।

इनका रहा विशेष सहयोग

जल वितरण अभियान में भवानी नगर के राम सिसोदिया, विकास राजपूत, जेडी भाई, विवेक लोवंशी, कमल सेन, अंबाराम, शिवकंठ नगर के राहुल चौहान, राजेश सिसोदिया, गोविंद नगर के सच्चिदानंद पांडे, राजेंद्र मौर्य, अभिजीत पांडे तथा मारुति नगर के हेमंत कुवाल एवं शिव नगर के संदीप चौहान सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

रहवासियों ने समय पर जल उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर