VISITORS

0 1 2 2 9 1

June 15, 2026 8:43 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 8:43 pm

बाड़ी : बारिश की दस्तक फुहारों से मिली राहत

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी .

रायसेन / बाड़ी. प्री-मानसून की पहली बारिश और ठंडी हवाओं ने क्षेत्र में भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत दी है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली। बाजारों, गलियों और चौपालों में सुहाने मौसम की चर्चा रही।

हालांकि मौसम का यह बदलाव मूंग उत्पादक किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। सरकारी खरीदी की धीमी गति और भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बड़ी मात्रा में मूंग खुले में पड़ी हुई है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताए जाने के बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि तेज बारिश होती है तो

बाड़ी. नगर में बड़ी देर तक होती रही तेज बारिश।

खुले में रखी फ सल भीगकर खराब हो सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से खरीदी प्रक्रिया में तेजी लाने एवं मूंग के सुरक्षित भंडारण की मांग की है।

लोगों का कहना है कि समय पर उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। अब किसानों की निगाहें मौसम के साथ प्रशासन की कार्रवाई पर भी टिकी हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर