VISITORS

0 1 8 1 0 1

July 31, 2026 6:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सुदामा नगर में नई ड्रेनेज लाइन का कार्य तेज़

वार्ड 82 में हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ रहवासी करें सहयोग :  पार्षद नितिन शानू शर्मा

शब्द अग्नि  / इंदौर   विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 82 अंतर्गत सुदामा नगर में नई ड्रेनेज लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह परियोजना क्षेत्र के हजारों परिवारों को बेहतर और सुचारू ड्रेनेज सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है जिससे कि रहवासी लंबे समय से परेशान थे क्षेत्रीय पार्षद द्वारा निगम को बार बार अवगत करवा कर रहवासियों सकी राहत हेतु सतत प्रयास किए गए

हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि सभी के सहयोग से इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि नई ड्रेनेज लाइन शुरू होने के साथ ही हजारों घरों को बेहतर जल निकासी सुविधा का लाभ मिल सके।

क्षेत्रीय पार्षद की अपील

क्षेत्रीय पार्षद नितिन शानू शर्मा ने बताया नई ड्रेनेज लाइन के निर्माण से लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि कार्य के दौरान कुछ स्थानों पर अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न होने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे परियोजना की गति प्रभावित हो रही है। जिस हेतू नागरिकों स अपील की है कि वे जनहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा होने दें। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने वर्षों तक ड्रेनेज संबंधी परेशानियां झेली हैं, वे इस परियोजना की आवश्यकता और महत्व को अच्छी तरह समझते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर