VISITORS

0 1 2 2 9 1

June 15, 2026 8:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 8:55 pm

बैहर पुलिस द्वारा सनसनीखेज हत्या का खुलासा

हत्या के मुख्य आरोपी सहित षड्यंत्र में शामिल पिता एवं भाई गिरफ्तार।

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले के थाना बैहर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 08 मोदी नगर बैहर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज घटना का बैहर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। प्रकरण में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी के साथ-साथ हत्या के षड्यंत्र में शामिल उसके पिता एवं भाई को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण –
दिनांक 12.06.2026 को प्रार्थी सालिकराम धुर्वे निवासी वार्ड क्रमांक 08 बैहर द्वारा सूचना दी गई कि उसकी बहन सविता धुर्वे उम्र 35 वर्ष निवासी मोदी नगर बैहर का शव उसके निर्माणाधीन कच्चे मकान में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीओपी बैहर श्री अरविंद शाह, थाना प्रभारी बैहर जयंत मर्सकोले, एफएसएल टीम, डाग स्कार्ट एवं फिंगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया । प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर संदेही कृष्णा शिवालिया उर्फ गणेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस विवेचना एवं खुलासा

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे सनसनीखेज हत्या के खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बैहर के नेत्रत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल कॉल डिटेल एवं गवाहों के कथनों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना के संदेही एवं फरार आरोपी कृष्णा शिवालिया उर्फ गणेश की तलाश कर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के निशादेही मे हत्या में प्रयुक्त धारदार कटर, घटना के समय उपयोग किए गए मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। विवेचना के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपने पिता एवं भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी तथा घटना के बाद दोनों ने आरोपी को फरार होने में सहयोग करने एवं रक्तरंजित कपड़ों को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया था।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर