VISITORS

0 1 2 3 0 5

June 16, 2026 12:10 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 16, 2026 12:10 am

खरगोन : आरिफ खान मोहर्रम कमेटी के सदर नियुक्त

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं इसी क्रम में जमात इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ खान को मोहर्रम कमेटी, खरगोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है यह पर्व सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों का संदेश देता है मोहर्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं नवनियुक्त अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि वे सभी समाजजनों को साथ लेकर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने का प्रयास करेंगे उन्होंने कमेटी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने उम्मीद जताई कि आरिफ खान के नेतृत्व में मोहर्रम पर्व की व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित होंगी तथा हजरत इमाम हुसैन के बताए हुए सत्य और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर