VISITORS

0 1 2 3 0 9

June 16, 2026 12:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 16, 2026 12:38 am

जिला पंचायत अध्यक्ष से रोड बनाने की मांग की

शब्द अग्नि / धार । गंधवानी,  ग्राम पंचायत चुनपीया के पूर्व सरपंच और सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह गुड्डू के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा से मिलकर गंधवानी क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बलवारी हनुमान जी मंदिर से लेकर बलवारी होते हुए जीराबाद तक की लगभग 15 किलोमीटर सड़क बनाने की मांग की साथ ही उन्हें वर्तमान में सड़क की स्थिति से भी अवगत कराया पूर्व सरपंच ने बताया है कि बलवारी से जीराबाद तक 15 किलोमीटर की सड़क बेहद खराब हो चुकी है इसमें बड़े-बड़े गड्ढे जगह-जगह हो चुके हैं जिससे लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं वहीं वाहनों में भी टूट हो रही है यह मुख्य मार्ग है ग्रामीणों को धार और इंदौर जाना होता है तो इसी मार्ग का उपयोग करते हैं वहीं क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बलवारी हनुमान जी मंदिर है जो कि जन जन के आस्था का केंद्र है बाहर से आने वाले भक्त इंदौर धार होते हुए इसी मार्ग से मंदिर तक पहुंचाते हैं वर्तमान में भक्तों को भी बड़ी समस्या हो रही है इसलिए इस सड़क को बनाने के प्रयास होने चाहिए मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस सड़क के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे और आने वाले दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी सड़क निर्माण मंजूर करने के लिए प्रयास करेंगे ताकि क्षेत्र के लोग और यहां आने वाले भक्तों को परेशानी ना हो।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर