VISITORS

0 1 8 1 0 1

July 31, 2026 6:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब

 334 आवेदन प्राप्त; कलेक्टर ने किया निरीक्षण

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुग़ल

आलीराजपुर,,,कट्ठीवाड़ा, । पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चल रहे विशेष पखवाड़े के तहत जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर में पहले ही दिन बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 334 आवेदन प्राप्त हुए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। कलेक्टर ने विभागवार स्टॉलों का निरीक्षण कर पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर