VISITORS

0 1 2 3 0 9

June 16, 2026 12:43 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 16, 2026 12:43 am

मंत्री चौहान ने किया 15 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। मंत्री श्री चौहान ने ग्राम अंधारकोच एवं ग्राम कड़वाणिया में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्राम अंधारकाच में लगभग 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी स्वीकृत लागत 7 करोड़ 22 लाख 05 हजार रुपये है। वहीं शाम को ग्राम कड़वानिया में 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसकी लागत 8 करोड़ 66 लाख 76 हजार रुपये है। दोनों सड़के अपने ग्राम से गुजरात सीमा तक निर्मित होगी, जो अपने ग्राम, जिले एवं प्रदेश को सीधे गुजरात राज्य से जोड़ने का कार्य करेगी।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर