जनकल्याण योजनाओं के शिविर, सीएम हेल्पलाइन की की समीक्षा
शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा के सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम, एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री तपीस पांडे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम विभागवार जनकल्याण शिविरों के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद विभागवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को 50 एवं 100 दिनों से लंबित शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों को समय-सीमा से बाहर लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। बैठक में बीएमओ कट्ठीवाड़ा को आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।
Author: Shabd Agni
.