VISITORS

0 1 2 3 0 4

June 16, 2026 12:01 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 16, 2026 12:01 am

स्वामी बोदाराम साहेब का वर्सी महोत्सव सम्पन्न

भंडारा आयोजित 

दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल

खंडवा/ 108 महंत परम पूज्य सदगुरु स्वामी बालकदास महंत स्वामी बोदाराम साहेब उदासी जी का सात दिवसीय 50 वां वर्सी महोत्सव 8 से 14 जून तक सिंधी कॉलोनी स्थित बालकधाम प्रमुख माधवदास उदासी जी के सानिध्य में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महोत्सव का आगाज 8 जून को प्रात: 11 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सप्ताह पाठ आरंभ से हुआ। वर्सी महोत्सव के दौरान रात्रि में संतों महात्माओं की अमृतवाणी वर्षा के साथ श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली, श्री झुलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों, सिंगर लखन, कन्नू साईं आदि द्वारा गीतों भजनों और पंजड़ों की संगीतमय प्रस्तुतियां हुई। रविवार 14 जून को प्रात: 11 बजे गुरू ग्रंथ साहिब के सप्ताह पाठ पर भोग तत्पश्चात आरती, अरदास एवं भोजन प्रसादी का वितरण हुआ। इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, ताराचंद जेठवानी, अजय गेलानी, मनोहर सबनानी, चंदूलाल, घनश्याम वाधवा, व्दारकादास मोहनानी, मनोहर संतवानी, निर्मल मंगवानी, शंकर आसवानी, दीपक सितलानी, सुगनाराम मोटवानी, सुनील, खैमचंद जेठवानी, बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ बाबा बोदाराम एकता मंडल के समस्त सदस्यों ने प्रसादी पाई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर