VISITORS

0 1 2 3 0 5

June 16, 2026 12:11 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 16, 2026 12:11 am

शक्ति प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष की ताल ठोकते युवा

धार राघवेंद्र रघुवंशी

धार। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्याम टेलर का आज धार जिले में प्रथम आगमन हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है, क्योंकि नगर आगमन के बाद ही धार जिले की युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की घोषणा होना है ऐसे में जिलाध्यक्ष के दावेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कई कमी नहीं छोड़ रहे है। एक से बढकर एक मंच लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान आकर्षण करने की कोशिश में लगे हुए है।प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का धार नगर में दौरा कार्यक्रम होना है धार नगर के शहीद चौक धार से भाजपा जिला कार्यालय तक दावेदारों ने मंच सजाये है,  अनेक मंचो से युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का स्वागत करेंगे।

सभी दावेदार मंच सज्जा से लेकर शक्ति प्रदर्शन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे। देखना ये है कि मंच से स्वागत करने वालों में से किसी के सिर युवामोर्चा जिलाध्यक्ष का सहरा सजता है या कोई ओर नाम निकल कर आता है खैर जो भी हो आज सभी युवा मोर्चा के दावेदारों ने पूरा जोर दिखाया सभी अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत मंच लगाए स्वयं के लिए जोर लगा रहे है किसी के ऊपर वरिष्ठ नेताओं का हाथ है तो कोई संगठन का कार्य करते करते स्वयं की मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे है अंतिम निर्णय तो सूची आने के बाद ही तय होगा की पटठावाद भारी पड़ता है या कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाती है।

होडिंग से भी की दावेदारी पेश

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भी जिलाध्यक्ष के दावेदारों ने पूरे शहर को होर्डिंग से पाठ दिया है। आदर्श सड़क से लेकर भाजपा कार्यालय वाले रोड तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वागत होडिंग लगाकर भी प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान आकर्षण करने के लिए लगाए गए है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर