VISITORS

0 1 8 1 0 1

July 31, 2026 6:47 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण

अधिकमास एवं सोमवती अमावस्या पर प्रसाद वितरण

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। अधिकमास एवं सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग के अवसर पर सोमवार को राजमाता चौराहे के निकट दक्षिणमुखी बाल हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। जगतगुरु आचार्य देवमुरारी बापू के सानिध्य में हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। समाजसेवियों के सहयोग से श्रद्धालुओं को हलुआ, पूड़ी एवं सब्जी की प्रसादी वितरित की गई। प्रसाद वितरण का क्रम सांय 6 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चला। वहीं कॉलोनी की मातृशक्तियों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति भी दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अधिकमास और सोमवती अमावस्या के इस विशेष संयोग का लाभ उठाते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर