VISITORS

0 1 8 1 0 1

July 31, 2026 6:48 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

24 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को मामला दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सेहराई में 14 जून को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने वर्ष 2024 से विवाह का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। पीडि़ता द्वारा विवाह की बात किए जाने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने अपनी माता को घटना की जानकारी दी और थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना सेहराई में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्तर सिंह कनेश एवं एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान के मार्गदर्शन में सेहराई पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर और तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर