VISITORS

0 1 2 3 2 9

June 16, 2026 1:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 16, 2026 1:31 am

खंडवा : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा

बोरगांव पुलिस की कार्यवाही के बाद न्यायालय ने लगाया ₹10,000 का जुर्माना*

दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल

खंडवा (बोरगांव बुजुर्ग)/जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी बोरगांव पुलिस के द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई थी । चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा मोटर सायकल क्रमांक MP12MA5021 के चालक सुनील पिता चमार सिंह मौर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी खातला थाना निंबोला जिला बुरहानपुर को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर ज्ञापन क्रमांक 02/2025 के तहत धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही की गई। उक्त प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा चालक पर ₹10,000 (दस हजार रुपये) का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। खंडवा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर