VISITORS

0 1 3 0 3 2

June 20, 2026 3:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 3:14 pm

इंदौर : रेत मंडी में औचक निरीक्षण, 3 डंपर जब्त

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

शब्द अग्नि । इंदौर, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार अनुभाग बिचौली क्षेत्र में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा देवगुराड़िया रोड स्थित रेत मंडी में औचक निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम श्री अजय शुक्ला ने किया। इस दौरान तहसीलदार श्री अनिल पटेल, जिला खनिज अधिकारी श्री जयदीप नामदेव, थाना प्रभारी श्री करणी सिंह, खनिज निरीक्षक सुश्री स्वाति, श्री आलोक अग्रवाल सहित राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की टीम उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे खड़े डंपरों द्वारा यातायात बाधित किया जाना तथा कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई। इस पर संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अब तक 3 डंपरों को जब्त कर खुडैल थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। बताया गया कि अन्य 7 वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर