VISITORS

0 1 4 9 3 0

June 29, 2026 3:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 3:41 pm

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

स्वस्थ मन, उज्ज्वल भविष्य

शब्द अग्नि इंदौर 

आरोग्य संगम (Arogya Sangam) एवं एनएमआईएमएस इंदौर (NMIMS Indore) के विद्यार्थियों द्वारा माता सावित्रीबाई फुले पाठशाला के बच्चों के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना तथा उसके लाभों का व्यावहारिक प्रदर्शन करना था। इस सत्र के दौरान बच्चों को खेल, गतिविधियों और संवादात्मक तरीकों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा भावनात्मक संतुलन के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और नई-नई बातें सीखीं। इस पहल से बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, जागरूकता और स्वयं को बेहतर ढंग से समझने की भावना विकसित हुई।

इस अवसर पर दुर्गेश मंसूरिया भी उपस्थित रहे। सत्र में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने इसे अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बनाया। इस कार्यक्रम का संचालन एनएमआईएमएस (NMIMS Indore) इंदौर के विद्यार्थियों—नीव मेठी, मन गोधा, नमन तोषनीवाल, अरिन जैन, वत्सल गुप्ता, आन्या गुप्ता एवं तृप्ति पाटीदार—द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करते हुए उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। यह सत्र इस बात का उदाहरण है कि स्वस्थ मन और सकारात्मक सोच बच्चों के समग्र विकास के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयास समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर