सिलावद / बड़वानी पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिले में अपहृत बालक-बालिकाओं एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तत्परता दिखाते हुए थाना सिलावद पुलिस ने तकनीकी माध्यमों की मदद से एक माह से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण दिनांक 24.05.2026 को फरियादी दशरथ पिता दयाराम (निवासी ग्राम सेमल्या खोदरा) ने थाना सिलावद आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 23.05.2026 की रात करीब 11:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्हें शंका हुई कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
फरियादी की शिकायत पर थाना सिलावद में अपराध क्रमांक 119/202 के तहत **धारा 137(2) बीएनएस (BNS) का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई और सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलावद उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पारंपरिक पतारसी के साथ-साथ तकनीकी साधनों और साइबर सेल की मदद ली। टीम के कड़े प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका को ढूंढ कर सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सराहनीय भूमिका इस त्वरित और सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष व सराहनीय भूमिका रही: उनि. रामकृष्ण लौवंशी (थाना प्रभारी, सिलावद)
Author: Shabd Agni
.