VISITORS

0 1 8 5 9 3

August 9, 2026 3:03 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें : सांसद राहुल सिंह लोधी

विश्व योग दिवस पर सांसद कार्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

शब्द अग्नि / अनुराग बजाज दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीआईपी रोड स्थित सांसद कार्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं, जिनमें 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री तथा पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं।

सांसद ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अनेक जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। उपस्थित जनों ने योग के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर