शब्द अग्नि /इंदौर नारी सुरक्षा अभियान 2026 के अंतर्गत आज विद्या वर्धी बाल विनय मंदिर, दशरथ बाग कॉलोनी, इंदौर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला थाना के सब इंस्पेक्टर श्री शिवम टक्कर जी द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, गुड टच एवं बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभम सिंह राजपूत जी (यूथ लीडर), श्री विजेंद्र सिंह ठाकुर (जिला समन्वयक), हर्षवर्धन सिंह बैस (नगर उपाध्यक्ष), यश वर्मा (नगर महामंत्री), सुधीर पटेल (स्वास्थ्य प्रभारी), राष्ट्रीय महासचिव, केमिस्ट संघ एवं विनय मेव जी , विक्की सिंह ठाकुर, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सुरक्षा संबंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
Author: Shabd Agni
.