चैन स्नैचिंग मामले का दूसरा फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
शब्द अग्नि / सेंधवा बड़वानी जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस को चैन स्नैचिंग के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे फरार आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 31.05.2026 को पुराना एबी रोड स्थित जगन्नाथ पुरी कॉलोनी के सामने फरियादिया से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा सोने की चेन झपटकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पूर्व में की गई कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 02.06.2026 को घटना में शामिल आरोपी चंदन सिंह पिता संतोष सिंह सिकलीगर, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिकलीगर मोहल्ला, सतवास, जिला देवास को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी घटना का दूसरा आरोपी गुरमीत सिंह वारदात के बाद से लगातार अपनी पहचान छिपाकर विभिन्न स्थानों पर फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश हेतु थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जिला सायबर सेल बड़वानी एवं जिला देवास सायबर सेल का सहयोग लिया गया। सायबर सेल से प्राप्त लोकेशन एवं अन्य महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सेंधवा शहर दिनेश सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक तोताराम धारसे, सहायक उपनिरीक्षक संजय पाटीदार, प्रधान आरक्षक सतीश पाटीदार, आरक्षक नीरज डांगरे, रेवाराम अछाले, श्यामगुण मिश्रा, विशाल पाटिल तथा जिला सायबर सेल बड़वानी के प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही जिला देवास सायबर सेल के आरक्षक युवराज सोलंकी एवं थाना सतवास के आरक्षक राजेंद्र का भी विशेष योगदान रहा। पुलिस की अपील आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड एवं संभावित संलिप्तताओं के संबंध में भी जांच जारी है। बड़वानी पुलिस जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।
Author: Shabd Agni
.