VISITORS

0 1 4 8 1 5

June 28, 2026 8:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:56 am

सेवा दिवस पर गौ सेवा का संकल्प लिया

वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई श्योपुर द्वारा का आयोजन

 शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर । वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के शिरोमणि संरक्षक परम आदरणीय उमाशंकर जी गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले “सेवा दिवस” के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई श्योपुर द्वारा गोपाल गौशाला, पाली रोड, श्योपुर में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गौमाता को गुड़ एवं बाजरा, चारा आदि अर्पित कर गौ सेवा की गई तथा समाजहित एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने सेवा को भारतीय संस्कृति की सर्वोच्च परंपरा बताते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में युवा इकाई के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र गर्ग, जिला महामंत्री सुमित बंसल (मोदी), वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष विष्णु गर्ग, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गुप्ता, सुरेश चंद जैन, सोनू गोयल सहित वैश्य महासम्मेलन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर