VISITORS

0 1 4 9 4 8

June 29, 2026 9:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 9:36 pm

भूमि संबंधी मामलों का निराकरण तेजी से किया जाए

जनजातीय परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करें-एडीएम 

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी श्योपुर । कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देशानुसार जनजातीय समुदाय के हितो की सुरक्षा के संबंध में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने निर्देश दिये कि जिले में निवासरत सभी जनजातीय परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा है

आदिवासी समुदाय के सभी परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रत्येक माह खाद्यान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे परिवार जिनकी ई-केवायसी नही हुई है, उनकी ई-केवायसी की जायें। इसके साथ ही आदिवासी समुदाय के भूमि संबंधी मामलों का निराकरण तेजी से किया जायें। बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, विजय शाक्य, तहसीलदार श्योपुर दर्शनलाल बौद्ध, बडौदा सुरेश राठौर, नायब तहसीलदार टीएस लकडा, फूड इस्पेक्टर सुनील शर्मा, संजीव शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहा कि समग्र आईडी आदि तकनीकी समस्याओं के चलते जिनकी खाद्यान पात्रता पर्ची जारी नही हुई है, उनकी समस्याओं का समाधान कर पात्रता पर्ची जारी की जायें तथा पात्र एवं उपयुक्त व्यक्ति को खाद्यान की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। इस अवसर पर फूड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में सभी राशन उपभोक्ताओं को आधार बेस्ड बायोमेट्रिक पद्धति से प्रत्येक माह खाद्यान का वितरण किया जा रहा है

जिले में कुल 1 लाख 28 हजार 645 परिवारों को यह सुविधा उपलब्ध हो रही है। इन परिवारों में 4 लाख 39 हजार 628 सदस्य जुडे हुए है, जिन्हें खाद्यान का वितरण हो रहा है। रि-ई-केवायसी से शेष लगभग 13 हजार 500 हितग्राहियों के सत्यापन हेतु प्रक्रिया संचालित है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर