वाई फाई कैंटीन शुद्ध पानी सात्विक भोजन सहित कई मांगे है शामिल
दैनिक शब्द अग्नि/प्रकाश पटेल खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों ने मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में खंडवा जंक्शन के प्रीपेड बूथ को पुनः प्रारंभ करने के साथ ही यात्रियों के लिए उपलब्ध फ्री वाई-फाई सुविधा, यात्रियों को कैंटीन के माध्यम से शुद्ध एवं उचित मात्रा में भोजन उपलब्ध करवाए जाने, पानी की बोतलों को अधिक कीमत पर बेचे जाने आदि विभिन्न समस्याओं के शीघ्र हल किए जाने की मांगों को लेकर डीआरएम भुसावल के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर जीएस मीणा को सौपा।
जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि ज्ञापन का वचन करते हुए मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि मंच जिला मुख्यालय खंडवा के रेलवे जंक्शन एवं स्टेशन से जुड़ी यात्रियों की समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास करते रहा हैं जिसमें काफी सफलता जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मिली है। वर्तमान में महत्वपूर्ण रूप से मंच की मांग है कि खंडवा पर ऑटो रिक्शा के लिए प्रीपेड बूथ न होने के कारण विशेष रूप से रात्रि के समय यात्रियों के साथ अधिक भाड़ा लिए जाने की घटनाएं एवं अन्य अप्रिय घटनाओं से अवगत करवाते हुए शीघ्र ही प्रीपेड बूथ प्रारंभ किए जाने, यात्रियों की सुविधा हेतु स्थापित नि:शुल्क वाई-फाई जो कि बंद पड़ा हुआ है, यात्रियों को कैंटीन के माध्यम से शुद्ध एवं उचित मात्रा में भोजन उपलब्ध करवाए जाने, पानी की बोतलों को अधिक कीमत पर बेचे जाने जैसी आदि खामियों की मांगे स्टेशन मास्टर के माध्यम से डीआरएम भुसावल को भेजी गई।
इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, नारायण फरकले, सुभाष मीणा, मनीष गुप्ता, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्य उपस्थित थे।
Author: Shabd Agni
.