VISITORS

0 1 3 4 1 4

June 25, 2026 12:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 12:54 am

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान का आगाज

साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने संभाली जागरूकता की कमान

शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ बुधवार को जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा किया गया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक जिलेभर में चलाया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मकु परवाल, रिंकेश तवर, गोविंद गुप्ता, पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मकु परवाल ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने कहा कि पूर्व में संचालित “सेफ क्लिक” अभियान को मिली सफलता के बाद “सेफ क्लिक 2.0” को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं, ऐसे में विशेष रूप से युवाओं और नई पीढ़ी को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

कार्यक्रम पुलिस कंट्रोल रूम आलीराजपुर में आयोजित किया गया, वहीं थाना आजादनगर, कट्ठीवाड़ा एवं उदयगढ़ में भी थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों को फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और वित्तीय साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा त्रिलोक सिंह पंवार, अश्विनी कुमार, रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा, थाना प्रभारी सोनू सिटोले सहित साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर