VISITORS

0 1 3 4 1 6

June 25, 2026 1:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 25, 2026 1:42 am

मोहर्रम की रौनक चरम पर  निर्माणाधीन ताजियों का कार्य अंतिम दौर में

26 वर्षों से आकर्षक ताजिए बना रहे शाकिर भाई ठेकेदार, दूर-दूर तक होती है कलाकारी की चर्चा

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर। हजरत इमाम हुसैन (र.अ.) की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व की रौनक अब चरम पर पहुंच गई है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में ताजियों के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। वही कुम्हारवाड़ा के प्रसिद्ध ताजिया निर्माता शाकिर भाई ठेकेदार पिछले 26 वर्षों से आकर्षक और भव्य ताजियों का निर्माण कर रहे हैं।

दूर दराज है कलाकारी की चर्चा 

उनकी कलाकारी से तैयार ताजिए हर वर्ष नगर सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनता हैं। इस वर्ष भी विभिन्न डिजाइनों और मनमोहक सजावट वाले ताजिए तैयार किया जा रहा हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नगर में करीब 40 से 50 छोटे-बड़े ताजियों का निर्माण कार्य जारी है। वही गुरुवार मोहर्रम की 9 तारीख को ताजियों को बाहर निकाला जाएगा। और शुक्रवार मोहर्रम की 10 तारीख को ताजियों की जियारत के लिये रखा जाएगा

जहां सभी धर्म के आस्था स्वरूप ज्यारत करेंगें

मोहर्रम के अवसर पर नगर की मस्जिदों में जिक्र-ए-हुसैन की महफिलें सज रही हैं। उलेमा-ए-किराम अपने बयानों में कर्बला की कुर्बानियों और इंसानियत के संदेश पर रोशनी डाल रहे हैं। वहीं विभिन्न स्थानों पर छबील, शरबत और तबर्रुक का वितरण कर लोगों को हजरत इमाम हुसैन की याद दिलाई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर